देश की खबरें | असम बाढ़: राज्य के 10 जिलों में 31,000 लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंगलवार को बाढ़ के हालात गंभीर स्थिति में हैं जहां राज्य के 10 जिलों में अब भी करीब 31,000 लोग जलमग्न क्षेत्र में रहने को विवश हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 20 जून असम में मंगलवार को बाढ़ के हालात गंभीर स्थिति में हैं जहां राज्य के 10 जिलों में अब भी करीब 31,000 लोग जलमग्न क्षेत्र में रहने को विवश हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और असम के अनेक जिलों में अगले पांच दिन तक ‘बहुत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ‘विशेष मौसम बुलेटिन’ में सोमवार से 24 घंटे के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया जिसके बाद अगले दो दिन तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ और बृहस्पतिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

‘रेड अलर्ट’ में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता होती है, वहीं ‘ऑरेंज अलर्ट’ कार्रवाई के लिए तैयार रहने और ‘येलो अलर्ट’ निगरानी रखने और सतर्क रहने के लिए होता है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार चिरांग, दर्रांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुड़ी जिलों में बाढ़ के कारण 30,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

सबसे बुरी तरह प्रभावित जिला लखीमपुर है जहां 22,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन राज्य के सात जिलों में 25 राहत वितरण केंद्र चला रहा है, लेकिन अभी तक कोई राहत शिविर शुरू नहीं हुआ है।

एएसडीएमए ने कहा कि इस समय राज्य के 444 गांव जलमग्न हैं और 4,741.23 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल बर्बाद हो गयी है। कई जिलों में बड़े स्तर पर भूक्षरण भी हुआ है।

दीमा हसाओ, कामरूप महानगर और करीमगंज में कुछ जगहों पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी