देश की खबरें | असम बाढ़ : तीन और लोगों की मौत, 5.35 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है और बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कई नए इलाके जलमग्न हो गए हैं।

गुवाहाटी, तीन जून असम में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है और बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कई नए इलाके जलमग्न हो गए हैं।

हालांकि एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में मामूली कमी आयी है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं और विभिन्न इलाकों में प्रभावित लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक बुलेटिन में रविवार रात को बताया गया कि बाढ़ से 13 जिलों में 5,35,246 लोग अब भी प्रभावित हैं। शनिवार को 10 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 6,01,642 थी।

कछार में दो और नागांव में एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही 28 मई से लेकर अब तक बाढ़ और तूफान में मारे गए लोगों की संख्या 18 हो गयी है।

एएसडीएमए के बुलेटिन के अनुसार, तीन प्रमुख नदियां - कोपिली, बराक और कुशियारा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विभिन्न जिलों में 39,000 से अधिक विस्थापित लोगों ने 193 राहत शिविरों में शरण ली है। इसके साथ ही 82 अन्य राहत वितरण केंद्र भी बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) समेत कई एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है जबकि प्रभावित इलाकों में चिकित्सा दलों को भी तैनात किया गया है।

बाढ़ के कारण विभिन जिलों से सड़कों, पुलों और अन्य संपत्ति समेत बुनियादी ढांचे को नुकसान की खबरें आयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड