देश की खबरें | असम : बाढ़ के हालात में सुधार, करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के हालात में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार हुआ हालांकि पांच जिलों के करीब 1.2 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी, 27 जून असम में बाढ़ के हालात में बृहस्पतिवार को थोड़ा सुधार हुआ हालांकि पांच जिलों के करीब 1.2 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, कछार, दरांग, धेमाजी, कामरूप और करीमगंज जिलों में बाढ़ से 1,15,500 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कछार सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां लगभग 75,000 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। कछार के बाद करीमगंज में 39 हजार और धेमाजी में लगभग एक हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सात जिलों में बुधवार तक लगभग 1.4 लाख लोग प्रभावित थे। इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 41 हो गयी है।

वर्तमान में दो जिलों में 123 राहत शिविर एवं वितरण केंद्र सक्रिय हैं, जहां 17,383 लोग आश्रय लिये हुए हैं।

एएसडीएमए ने पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को 35.59 क्विंटल चावल, 6.71 क्विंटल दाल, 2.01 क्विंटल नमक और 201.18 लीटर सरसों के तेल सहित आवश्यक आपूर्ति वितरित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में 419 गांव जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी ने पूरे असम में 693.57 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है।

बाढ़ के कारण बारपेटा, बोंगाईगांव, लखीमपुर और उदलगुरी में तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल