देश की खबरें | असम: सीआरपीएफ के शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का बृहस्पतिवार को असम के कोकराझार जिले स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

कोकराझार, 17 जुलाई झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का बृहस्पतिवार को असम के कोकराझार जिले स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

पर्णेश्वर कोच का पार्थिव शरीर सुबह गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाई अड्डे पर लाया गया और वहां से उसे कोकराझार के मगुरमारी गांव स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर शहीद जवान को पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्थिव शरीर को एक काफिले में गांव ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कोच को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए।

मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कोच का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवान के परिवार के सदस्य और मित्र रोते-बिलखते हुए दिखाई दिये।

झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थानाक्षेत्र के बिरहोडेरा जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये जबकि सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी