देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने 41 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को 41 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 97,495 लोगों को नौकरी दी है।

गुवाहाटी, 15 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को 41 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 97,495 लोगों को नौकरी दी है।

शर्मा ने औपचारिक रूप से उन्हें शिक्षा विभाग के नौकरी पत्र सौंपे। इन युवाओं को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चतुर्थ ग्रेड से लेकर कॉलेज शिक्षक तक के पदों पर नियुक्त किया गया।

उन्होंने नए भर्ती हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "इन नियुक्तियों के साथ हमने तीन साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से 97,495 लोगों को नौकरी दी है। हमें उम्मीद है कि हमारे कार्यकाल के अंत तक हम लगभग 1.5 लाख नौकरियां देंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान एक लाख नौकरियां देने का चुनावी वादा पूरा करेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम में हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए कहा कि यह आंकड़ा पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा, "41 नए भर्ती किए गए लोगों में से कोई भी बाहरी नहीं है। वे सभी असमिया युवक हैं। जो लोग हमारी आलोचना करते हैं कि हम बाहरी लोगों की भर्ती कर रहे हैं वे नए कर्मचारियों के डीएनए की जांच कर सकते हैं।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि युवाओं की पारदर्शी तरीके से भर्ती होने के कारण वे अब उच्च शिक्षा का विकल्प चुन रहे हैं और पढ़ाई छोड़ने की दर कम हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड