देश की खबरें | असम: मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, चार नए मंत्रियों ने शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और चार मंत्रियों ने शपथ ली।

गुवाहाटी, सात दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और चार मंत्रियों ने शपथ ली।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने चार नए मंत्रियों प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

ये सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।

फूकन डिब्रूगढ़ से चार बार, पॉल पाथरकांडी से दो बार जबकि राय और गोआला क्रमशः लखीपुर और डूम डूमा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

फुकन और गोला क्रमशः ऊपरी असम चाय जिलों डिब्रूगाह और तिनसुकिया के का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि पॉल और राय दो बराक घाटी जिलों श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) और कछार से हैं।

शर्मा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट