देश की खबरें | असम: भाजपा ने पार्टी विधायक से विपक्ष के नेताओं को अपशब्द कहने के लिए माफी मांगने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शनिवार को अपने विधायक रूपज्योति कुर्मी को निर्देश दिया कि वह एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों के लिए अपशब्द कहने पर राज्य की जनता से माफी मांगें।

गुवाहाटी, 22 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शनिवार को अपने विधायक रूपज्योति कुर्मी को निर्देश दिया कि वह एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों के लिए अपशब्द कहने पर राज्य की जनता से माफी मांगें।

पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कुर्मी को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा में शुक्रवार को उनका व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ था।

मरियानी से विधायक कुर्मी ने सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के विधायकों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था।

वह विपक्षी सदस्यों की ओर गुस्से में आगे बढ़े थे, लेकिन मार्शलों ने उन्हें उनके करीब जाने से रोक दिया था।

सैकिया ने पत्र में लिखा, ‘‘भाजपा के सदस्य के रूप में, हम आप जैसे वरिष्ठ नेता के व्यवहार को देखकर स्तब्ध हैं।’’

सैकिया ने कहा कि भाजपा अनुशासन और सहिष्णुता वाली पार्टी है, जो अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों पर अडिग है तथा कुर्मी के कृत्य पार्टी के मूल्यों और तौर-तरीकों के खिलाफ हैं।

सैकिया ने कुर्मी से भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोबारा नहीं करने का आग्रह किया।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘हम आपको इस मामले पर असम के लोगों से माफी मांगने का निर्देश देते हैं।’’

कुर्मी अपने व्यवहार के लिए विधानसभा में पहले ही माफी मांग चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व नेता कुर्मी 2006 से मरियानी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\