देश की खबरें | असम: नवजात शिशु को बेचने को लेकर चिकित्सक पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के श्रीभूमि जिले में एक डॉक्टर ने एक अविवाहित महिला के नवजात शिशु को एक दंपति को कथित तौर पर बेच दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 20 मार्च असम के श्रीभूमि जिले में एक डॉक्टर ने एक अविवाहित महिला के नवजात शिशु को एक दंपति को कथित तौर पर बेच दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिला बाल संरक्षण इकाई (सीपीयू) की एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें करीब चार-पांच दिन पहले शिशु को अवैध रूप से गोद लेने के संबंध में सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा, "जब हमने जांच शुरू की तो यह मामला सही पाया गया। डॉक्टर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नवजात को श्रीभूमि के एक दंपति को मोटी रकम लेकर सौंप दिया।"

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लगभग चार महीने पहले एक महिला गर्भपात कराने के लिए आरोपी डॉक्टर के पास पहुंची थी। लेकिन डॉक्टर ने उस समय ऐसा करने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह लगभग पांच महीने की गर्भवती थी।

अधिकारी ने कहा, "इसके बाद, कुछ दिन पहले डॉक्टर ने निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन कर महिला का प्रसव कराया और फर्जी कागजात तैयार कर शिशु को बेच दिया।"

बाल संरक्षण इकाई ने नवजात को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्युसी) के हवाले कर दिया है।

अधिकारी ने कहा, "डॉक्टर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर फरार है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट