देश की खबरें | असम: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 73 ‘पाकिस्तानी एजेंट’ गिरफ्तार किये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘‘पाकिस्तानी एजेंट’’ के रूप में काम करने के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 73 हो गई है।

गुवाहाटी, 20 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘‘पाकिस्तानी एजेंट’’ के रूप में काम करने के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 73 हो गई है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चिरांग और होजई जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर की तरह, राष्ट्र विरोधियों का पता लगाने और उन्हें दंडित करने का हमारा मिशन जारी है...73 पाकिस्तानी एजेंट अब जेल में हैं।’’

इससे पहले, विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित तौर पर बचाव करने के आरोप में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले में जमानत मिलने के बाद इस्लाम को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया था।

शर्मा ने दो मई को, जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Christchurch Weather Update: क्राइस्टचर्च में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल