देश की खबरें | असम: पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘पाकिस्तान का समर्थन’ करने पर अब तक 42 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने’ के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक असम में गिरफ्तार किए गए ऐसे लोगों की कुल संख्या 42 हो गई है।

गुवाहाटी, पांच मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने’ के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक असम में गिरफ्तार किए गए ऐसे लोगों की कुल संख्या 42 हो गई है।

शर्मा ने रविवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बारपेटा, होजई और चिरांग जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर ताजा जानकारी... अब तक कुल 42 देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।’’

इससे पहले, विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित रूप से बचाव करने के लिए देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुक्रवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों की टांगें तोड़ने की धमकी दी थी।

पंचायत चुनावों के लिए एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना को शक्ति देने के लिए प्रार्थना करने की अपील की, ताकि दुनिया के किसी भी कोने में छिपे पाकिस्तानी आतंकवादियों को पकड़कर ‘उनकी टांग तोड़ दी जाएं।’’

दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बैसरन (पहलगाम) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड