देश की खबरें | असम: बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 19, करीब 6.8 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो जाने के साथ यहां दो और लोग मारे गए हैं, जबकि 21 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 6.8 लाख पहुंच गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, चार जून असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो जाने के साथ यहां दो और लोग मारे गए हैं, जबकि 21 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 6.8 लाख पहुंच गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

ब्रह्मपुत्र सहित नौ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

आरएमसी ने कहा कि धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार में गरज के साथ बारिश होने और बिजली चमकने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

राज्य के कई हिस्सों में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि नगांव और कछार जिलों में दो मौतें हुई हैं। कछार में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

इन हताहतों के साथ, इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है।

कुल मिलाकर 21 जिलों के 66 राजस्व क्षेत्रों और 1,494 गांवों में कुल 6,79,423 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि मंगलवार को 21 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 6.5 लाख से अधिक थी।

श्रीभूमि में सबसे अधिक 2,59,601 लोग प्रभावित है, उसके बाद हैलाकांडी में 1,72,439 और नगांव में 1,02,716 लोग प्रभावित हैं।

राज्य में बाढ़ प्रभावितों के लिए कुल 190 राहत शिविर संचालित हैं, जो 39,746 विस्थापित लोगों को आश्रय प्रदान कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड