देश की खबरें | लखनऊ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एएसपी के बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर की एक अधिकारी के नाबालिग बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अपर पुलिस अधीक्षक स्तर की एक अधिकारी के नाबालिग बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेता श्रीवास्तव का बेटा नैमिष (10) जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट स्केटिंग प्रैक्टिस के लिये गया था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत श्वेता श्रीवास्तव के बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जब वह स्केटिंग की प्रैक्टिस कर रहा था ।

श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पीड़ित परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

डीसीपी ने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश में पांच टीमें लगाई गयी है और शीघ्र ही घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड