खेल की खबरें | एशियाई टेटे चैम्पियनशिप : मानव ठक्कर ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने शुक्रवार को यहां दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी काओ चेंग जुई पर यादगार जीत से एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया), आठ सितंबर भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने शुक्रवार को यहां दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी काओ चेंग जुई पर यादगार जीत से एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

ठक्कर ने राउंड 32 के मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पर 11-8, 8-11, 11-7, 11-7 से जीत हासिल की।

तेईस साल के ठक्कर की रैंकिंग 100 है और अब वह राउंड 16 में चीन के सर्वकालिक महान खिलाड़ी मा लोंग से भिड़ेंगे।

वहीं भारत के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान को राउंड 32 के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन 170वीं रैंकिंग पर काबिज अयहिका मुखर्जी ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता चीन की चेन जिंगटोंग को महिला एकल राउंड 32 के पांच गेम के मुकाबले में कड़ी चुनौती दी, पर अंत में 2-11, 6-11, 11-8, 11-9, 11-3 से हार गयीं।

अयहिका 2-0 से बढ़त बनाकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही थीं लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए अगले तीन गेम जीत लिये।

पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में ठक्कर और मानुष शाह को चीन के फान झेंगडोंग और लिन गाओयुआन से 5-11, 3-11, 5-11 से हार मिली।

अयहिका और सुतिर्था मुखर्जी की महिला युगल जोड़ी को चीन की वांग मान्यु और चेन मेंग की मजबूत जोड़ी से अंतिम आठ चरण में 5-11, 11-13, 10-12 से हार मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\