खेल की खबरें | एशियाई ऑनलाइन शतरंज: भारतीय टीम तीन दौर के बाद छठे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम शनिवार को ‘एशियाई ऑनलाइन नेशंस’ शतरंज टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद छठे स्थान पर है।

चेन्नई, 10 अक्टूबर शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम शनिवार को ‘एशियाई ऑनलाइन नेशंस’ शतरंज टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद छठे स्थान पर है।

पहले दिन के तीन दौर के खेल के बाद फिलीपींस छह मैच अंक (11 गेम अंक) के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद मंगोलिया और कजाकिस्तान है जिनके नाम भी छह मैच अंक है लेकिन दोनों के गेम अंक 10.5 है।

यह भी पढ़े | KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से दी शिकस्त.

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 4-0 की जीत के साथ शानदार शुरूआत की। सूर्यशेखर गंगुली की अगुवाई वाली टीम को हालांकि किर्गिस्तान ने 2-2 की ड्रा पर रोक कर झटका दिया। भारत ने इसके बाद इराक को भी 4-0 से हराया।

किर्गिस्तान के खिलाफ बी अधिबान और एसपी सेतुरमन को हार का सामना करना पड़ा जबकि गांगुली और के शशिकरण अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे।

यह भी पढ़े | CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: विराट कोहली ने जीता टॉस, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी.

भारत को ओलंपियाड में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और विदित गुजराजी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे है।

महिलाओं के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे जिसमें भारत को शीर्ष वरीयता दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू