देश की खबरें | एशियाई चैंपियन कबड्डी खिलाड़ी के लिये दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ी वी तेजस्विनी बाई के लिये दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, 21 मई खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ी वी तेजस्विनी बाई के लिये दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है।

तेजस्विनी पिछले कुछ दिनों तक कोविड—19 से जूझती रही और इस खतरनाक वायरस के कारण उनके पति की मौत हो गयी थी।

यह मदद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ एक नयी संयुक्त पहल के तहत मंजूर की गयी। यह पहल महामारी के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मदद से जुड़ी है।

वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गयी।

तेजस्विनी और उनके पति को एक मई को कोविड—19 से संक्रमित पाया गया था। वह जहां इससे उबर रही हैं वहीं उनके पति नवीन का 11 मई को देहांत हो गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा जारी बयान में तेजस्विनी ने कहा, ''वह केवल 30 साल के थे और अपने पिता के निधन के बाद काफी घबराये हुए थे। डर और तनाव के कारण उनकी जान गयी। ''

उन्होंने कहा, ''मुझे इस वित्तीय सहायता की उम्मीद नहीं थी लेकिन खेल मंत्रालय, साइ और आईओए ने हमारी मदद करने के लिये तुरंत ही फैसला किया। पहली बार हमें इस तरह की मदद प्रदान की गयी है। ''

तेजस्विनी 2010 और 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी।

पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज