देश की खबरें | केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड की बुधवार को होने वाली बैठक की मेजबानी करेगा एएसआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) यहां 23 अप्रैल को केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (सीएबीए) की होने वाली 38वीं बैठक की मेजबानी करेगा। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) यहां 23 अप्रैल को केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (सीएबीए) की होने वाली 38वीं बैठक की मेजबानी करेगा। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बैठक यहां भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि 1945 में केंद्र सरकार ने पुरातात्विक अनुसंधान के लिए एएसआई और भारतीय विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं राज्य सरकारों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से बोर्ड का गठन किया था।

हर तीन साल में केंद्रीय संस्कृति मंत्री के अनुमोदन के बाद राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से सीएबीए का पुनर्गठन किया जाता है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री सीएबीए के अध्यक्ष होते हैं। वर्तमान में संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इसके अध्यक्ष हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘सीएबीए की 38वीं बैठक में सलाहकार बोर्ड के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों, सुझावों और पिछली बैठक के दौरान प्रस्तावों, सुझावों पर किए गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।’’

एएसआई संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू