ICC World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन ने जमकर किया अभ्यास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में खेलने की संभावना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत का यह दूसरा अभ्यास सत्र था जिसमें शुभमन गिल को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विराट कोहली ने लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी का अभ्यास किया. उन्होंने 45 मिनट तक बल्लेबाजी की. श्रेयस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जडेजा और किशन ने भी अभ्यास किया.

आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

चेन्नई: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को यहां नेट पर जमकर अभ्यास किया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें विश्व कप में आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले भारत के पहले मैच में अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. अश्विन को शार्दुल ठाकुर की जगह रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. इसके अलावा अश्विन का डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है.

अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को टर्न करते हैं. उन्होंने वार्नर को टेस्ट क्रिकेट में 11 बार आउट किया है. ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल में इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में अश्विन से पार पाने के लिए दाएं हाथ से बल्लेबाजी की थी. NZ Beat ENG: डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया

वनडे में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्मिथ भी विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के सामने जूझते रहे हैं. ऐसे में अगर ठाकुर की बजाय अश्विन को प्राथमिकता मिलती है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.

अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले अश्विन ने श्रेयस अय्यर, इशान किशन, ठाकुर और अन्य बल्लेबाजों को लंबे समय तक गेंदबाजी की. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी पर्याप्त समय बिताया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत का यह दूसरा अभ्यास सत्र था जिसमें शुभमन गिल को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विराट कोहली ने लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी का अभ्यास किया. उन्होंने 45 मिनट तक बल्लेबाजी की. श्रेयस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जडेजा और किशन ने भी अभ्यास किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Australia Babar Azam bangladesh BCCI Ben Stokes cricket australia David Warner Devon Conway England England and New Zealand England vs New Zealand hardik pandya Haris Rauf Heinrich Klaasen ICC ICC World Cup 2023 Jasprit Bumrah Jos Buttler KL Rahul Mohammed Siraj Netherlands New Zealand Pakistan Pat Cummins R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill South Africa Sri Lanka Afghanistan Steve Smith Team India Tom Latham Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल कप अश्विन जसप्रीत बुमराह जोस बटलर टीम इंडिया टॉम लैथम डेविड वार्नर डेवोन कॉनवे नीदरलैंड न्यूजीलैंड पाकिस्तान पैट कमिंस बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल श्रीलंका अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका स्टीव स्मिथ हारिस रऊफ हार्दिक पांड्या हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े