खेल की खबरें | अश्विन ने कपिल के 434 विकेट की बराबरी की, भारत पारी से जीत की दहलीज पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट की बराबरी कर ली जबकि पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका चाय तक चार विकेट 120 रन पर गंवाकर पारी के अंतर से हार की कगार पर पहुंचती दिख रही है ।

मोहाली, छह मार्च भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट की बराबरी कर ली जबकि पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका चाय तक चार विकेट 120 रन पर गंवाकर पारी के अंतर से हार की कगार पर पहुंचती दिख रही है ।

अश्विन ने 85वें टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ जबकि कपिल ने 131 टेस्ट में इतने विकेट लिये थे । कपिल और अश्विन के दौर, परिस्थितियों और विरोधी टीमों को देखते हुए तुलना नहीं की जा सकती और दोनों की गेंदबाजी भी अलग है । सिर्फ आंकड़ों की बात करें तो तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है ।

इससे पहले रविंद्र जडेजा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पहली पारी में 400 रन की बढत बना ली थी ।

फॉलोआन खेलते हुए श्रीलंका की टीम फिर मुसीबत में थी । लाहिरू तिरिमन्ने को अश्विन ने पहले सत्र में अपना 433वां शिकार बनाया । अश्विन ने नयी गेंद संभालते हुए तिरिमन्ने को दूसरी स्लिप में रोहित के हाथों लपकवाया ।

लंच के बाद पाथुम निसांका को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाकर अश्विन ने 434 विकेट पूरे किये ।

इस बीच मोहम्मद शमी ने दिमुथ करूणारत्ने (27) को पंत के हाथों लपकवाया जबकि रविंद्र जडेजा ने धनंजय डिसिल्वा (30) को मैच में अपना छठा शिकार बनाया । चाय के समय एंजेलो मैथ्यूज 27 और चरित असालांका 20 रन बनाकर खेल रहे थे ।

यह विराट कोहली का सौवां टेस्ट और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है लेकिन इसमें नायक साबित हुए जडेजा जिन्होंने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये । श्रीलंकाई टीम 45 ओवर में आउट हो गई ।

श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिये । पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई ।पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये जबकि चरित असालांका ने 58 रन जोड़े । बुमराह ने असालांका को आउट करके श्रीलंकाई पारी का पतन शुरू किया ।

बाकी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे । निरोशन डिकवेला (दो) ने जडेजा को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया ।

सुरंगा लकमल डीआरएस की अपील पर बच गए लेकिन अश्विन की गेंद पर अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे ।

अश्विन ने 49 रन देकर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया ।

जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी