खेल की खबरें | अश्विन और जडेजा ने दिलाई भारत को अच्छी शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनरों ने पहले क्रिकेट टेस्ट में अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति को बेअसर कर दिया और पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने तीन विकेट 108 रन पर गंवा दिये ।

हैदराबाद, 25 जनवरी भारतीय स्पिनरों ने पहले क्रिकेट टेस्ट में अनुकूल पिच का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति को बेअसर कर दिया और पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने तीन विकेट 108 रन पर गंवा दिये ।

लंच के समय जो रूट 18 और जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर खेल रहे थे ।

रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने पहले सत्र में शानदार गेंदबाजी की । इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले आठ ओवरों में 41 रन बना लिये थे । अश्विन ने नौवें ओवर में डकेट को पगबाधा आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई । डकेट ने 39 गेंद में सात चौकों की मदद से 35 रन बनाये ।

इसके साथ ही पहले विकेट की 55 रन की साझेदारी भी टूट गई । यह अश्विन की 11वीं गेंद थी । इसके बाद जडेजा ने ओली पोप को 14वें ओवर में पहली स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया ।

अश्विन ने अगले ओवर में क्रॉली को अपना 492वां टेस्ट शिकार बनाया । उनकी फुललैंग्थ गेंद पर क्रॉली ने मोहम्मद सिराज को कैच थमाया ।

तीन विकेट 60 रन पर गिरने के बाद रूट और बेयरस्टो ने पारी को संभाला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू