देश की खबरें | अशोक प्रधान गिरोह का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुख्यात अशोक प्रधान गिरोह के एक सदस्य को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई कुख्यात अशोक प्रधान गिरोह के एक सदस्य को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ मोंटी दिल्ली में गिरोह के अभियानों का नेतृत्व करता था। बवाना पुलिस थाना ने उसे ‘खराब चरित्र’ (बीसी) वाला घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि गौरव, हत्या समेत अपराध के 13 मामलों में लिप्त था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया, ‘‘शुक्रवार रात को यह सूचना मिली थी कि आरोपी रोहिणी सेक्टर 37 के पास आएगा। सब-इंस्पेक्टर चेतन ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया। उन्होंने देखा कि आरोपी एक मोटरसाइकिल से आ रहा है जिसके बाद उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी ने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवाब में छह गोलियां दागीं।’’ पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया। उसे काबू में करने के बाद पकड़ लिया गया।

तायल ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के लिए गौरव ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था उसे जब्त कर लिया गया है जिसमें चार कारतूस भी थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शुरू में राजेश बवाना गिरोह में शामिल हुआ था और बाद में वह अशोक प्रधान गिरोह का हिस्सा बन गया।

उन्होंने बताया कि वह जून में यहां के कुतुबगढ़ गांव में फिरौती और लूटपाट-सह-हत्या के एक मामले का मुख्य कर्ताधर्ता था। उन्होंने बताया कि बवाना पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में गौरव को दोषी ठहराया गया था। पिछले साल मार्च में वह जमानत पर रिहा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Swami Vivekananda Jayanti 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती! युवाओं के लिए प्रेरणा और संकल्प का महापर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\