देश की खबरें | अशोक गहलोत सरकार ने 66 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले किए हैं : किरोड़ी लाल मीणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर खदान घोटाले सहित हजारों करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया।

जयपुर, 17 सितंबर भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर खदान घोटाले सहित हजारों करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने 66 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले किए हैं।

मीणा ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधीवाद के नाम पर महात्मा गांधी को धोखा दे रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री खुद को गांधीवादी कहते हैं लेकिन इतने सारे घोटालों के बाद भी वह चुप कैसे रह सकते हैं? वह कैसे कहते रहते हैं कि भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त) है?"

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस शासन के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले हुए हैं। इनमें 27 हजार करोड़ रुपये का खदान घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का बजरी घोटाला शामिल है।’’

मीणा ने जल जीवन मिशन ‘घोटाले’ सहित कई घोटालों में राज्य के मंत्रियों, नौकरशाहों और विधायकों की संलिप्तता का आरोप लगाया।

मीणा ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत और उनके मंत्री और नौकरशाह शायद राजस्थान के इतिहास में सबसे भ्रष्ट हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी