देश की खबरें | आशा पारेख को ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘कटी पतंग’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी सफल हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार के 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया।

मुंबई, 22 अगस्त ‘कटी पतंग’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी सफल हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार के 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया।

मुंबई के वर्ली स्थित 'एनएससीआई डोम' में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पारेख ने कहा, ''जय महाराष्ट्र!''

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को 'गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर' पुरस्कार से नवाजा गया।

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ये पुरस्कार वितरित किए।

अनुराधा पौडवाल ने कहा, ''मैं बता नहीं सकती कि लता मंगेशकर के नाम पर रखे इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है। मैं उन्हें अपना गुरु मानती हूं।''

टीवी धारावाहिक 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए मशूहर अभिनेता शिवाजी साटम को 'चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

'तेजाब' और 'अंकुश' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक एन चंद्रा को 'राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन' पुरस्कार दिया गया और लेखक-निर्देशक दिग्पाल लांजेकर को 'चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन' पुरस्कार मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट