देश की खबरें | आसाराम को इलाज के लिए पुणे ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार को इलाज के लिए पुणे भेज दिया गया। आसाराम एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में सजा काट रहा है।

जोधपुर, 27 अगस्त जोधपुर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार को इलाज के लिए पुणे भेज दिया गया। आसाराम एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में सजा काट रहा है।

आसाराम को राजस्थान उच्च न्यायालय ने दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी।

पुलिस ने बताया कि सितंबर 2013 में गिरफ्तार किए गए आसाराम (83) का हृदय संबंधी बीमारी के लिए पुणे के माधवबाग अस्पताल में सात दिनों तक उपचार किया जाएगा।

आसाराम अपराह्न 2:20 बजे इंडिगो की उड़ान से मुंबई के लिए रवाना हुआ और उसके साथ जोधपुर के पुलिस अधिकारी और दो अटेंडेंट भी थे। पहले ऐसी खबरें थीं कि आसाराम एयर एंबुलेंस से रवाना होगा।

थाना प्रभारी (एयरपोर्ट पुलिस थाना) हनुमान सिंह ने बताया कि आसाराम की रवानगी को देखते हुए हवाई अड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिंह ने बताया, "हमने सुनिश्चित किया कि आसाराम के आगमन और विमान में सवार होने के समय यात्रियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति हवाई अड्डे में प्रवेश न कर सके। केवल उन्हीं लोगों को हवाई अड्डे में प्रवेश की अनुमति दी गई, जिन्हें उसी विमान में सवार होना था।"

उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को आसाराम को पुलिस हिरासत में महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक अस्पताल में सात दिनों तक इलाज कराने की अनुमति दी थी। आसाराम को पैरोल देते समय उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें यह भी शामिल था कि उसके साथ चार पुलिसकर्मी यात्रा करेंगे। साथ ही आसाराम को अपने साथ दो अटेंडेंट रखने की भी अनुमति दी गई थी।

आसाराम को पुणे में एक निजी कॉटेज में रखा जाएगा और इलाज और आने-जाने का पूरा खर्च तथा पुलिस व्यवस्था पर होने वाला खर्च भी उसे ही वहन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट