देश की खबरें | आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू बाबा आसाराम को मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जोधपुर (राजस्थान), 17 फरवरी बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू बाबा आसाराम को मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में कठिनाई के बाद आसाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक एमके असेरी ने कहा कि हृदय-रोग विभाग की एक टीम ने ईसीजी और अन्य परीक्षण किए और आसाराम फिलहाल निगरानी में हैं।

असेरी ने कहा, ‘‘सभी रिपोर्ट सामान्य थीं। उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञों की निगरानी के तहत सीसीयू में रखा गया है। बृहस्पतिवार को फिर से जांच की जायेगी जिसके बाद डॉक्टरों की टीम आगे की कार्यवाही पर फैसला लेगी।’’

आसाराम के कई अनुयायी बुधवार सुबह एमडीएम अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि जेल प्रशासन पहले उन्हें जांच के लिए एमजी अस्पताल ले गया। हालांकि रिपोर्ट सामान्य पाई गई, लेकिन उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बनी रही, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया गया।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ संजीव संघवी के अनुसार, आसाराम को पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के कारण निगरानी में रखा गया है।

आसाराम को अपने आश्रम में एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के लिए अप्रैल, 2018 में जेल की सजा सुनाई गई थी। सजा निलंबित होने के बाद दो अन्य दोषी जमानत पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल