खेल की खबरें | जब तक पंत अपना काम कर रहे है, टीम प्रबंधन को उनके तरीके से कोई परेशानी नहीं: रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली से टीम टीम प्रबंधन को तब तक कोई परेशानी नहीं है जब तक वह अपना ‘काम’ ठीक तरीके से कर रहे हैं।

अहमदाबाद, पांच मार्च अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली से टीम टीम प्रबंधन को तब तक कोई परेशानी नहीं है जब तक वह अपना ‘काम’ ठीक तरीके से कर रहे हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा कि इस तरह से बल्लेबाजी करते हुए पंत जब असफल हो तो लोगों को उनकी आलोचना करने में कमी करनी चाहिए।

कुछ समय पहले तक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये आलोचना का सामना करने वाले पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 118 गेंद में 101 रन की पारी खेल कर मैच पर भारत का दबदबा कायम कर दिया।

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ पंत की बल्लेबाजी की अपनी अलग शैली है। जाहिर है उन्हें बताया जाता है कि पारी को कैसे आगे बढ़ना है। वह अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। यह हमारे नजरिये से अच्छा है क्योंकि यह टीम के लिए काम कर रहा है।’’

रोहित ने कहा, ‘‘ आपको टीम में हर तरह के खिलाड़ियों का मिश्रण चाहिये होता है। कुछ ऐसे खिलाड़ी जो गेंद का सम्मान करें, आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी भी चाहिये जो जोखिम उठाये और जब तक यह टीम के लिए काम करता है तब प्रबंधन को इससे कोई शिकायत नहीं।’’

सीमित ओवर के इस उपकप्तान ने इस तरह की पारी के दौरान असफलता के बाद पंत को निशाना बनाने से बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा भी समय होगा जब बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह आउट होंगे और मैं नहीं चाहता कि इससे कोई निराश हो। वह ऐसे खिलाड़ी है जो ऐसी पारी खेलते है जिससे टीम एक घंटे के अंदर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल जाती है।’’

रोहित ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी के भरोसे के कारण वह सलामी बल्लेबाज बने और अब खेल के पारंपरिक प्रारूप में इसका लुत्फ उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन का समर्थन रहा तो पंत भी खुल कर खेल सकते हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘ पंत जैसे खिलाड़ी को अपने कौशल का समर्थन करना चाहिए और प्रबंधन उनकी क्षमता के बारे में जानता है। उन्हें ऐसे खेलने की छूट दी गयी है जो मेरे नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं पूरी तरह से एक बल्लेबाज के दृष्टिकोण को समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के रूप में यह जरूरी है कि कप्तान और कोच का समर्थन आपको मिले। पंत के साथ अभी ऐसा ही है। उससे आपको ऐसी पारियां देखने को मिलेंगी लेकिन मैं नहीं चाहता कि खराब शॉट लगाकर आउट होने पर उसकी आलोचना की जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड