RCB First Victory in IPL 2025: जब तक आईपीएल खेलूंगा , आरसीबी के लिये ही खेलूंगा; विराट कोहली

जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई . मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे . आईपीएल इस साल 18 बरस का हो गया और इस खिताब के साथ कोहली का कद कुछ और बढ गया .

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

अहमदाबाद, 4 जून : जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई . मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे . आईपीएल इस साल 18 बरस का हो गया और इस खिताब के साथ कोहली का कद कुछ और बढ गया . जीत के बाद कोहली ने कहा ,‘‘ यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की . 18 साल का लंबा समय . मैने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया . मैने हर सत्र में जीतने की कोशिश की . जो भी मेरे पास था, दिया .’’ फाइनल के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाया .

उन्होंने कहा ,‘‘ आखिरकार खिताब जीतना अविश्वसनीय अनुभव है . कभी सोचा नहीं था कि यह दिन आयेगा . आखिरी गेंद डाले जाने के समय मैं बहुत भावुक हो गया था . मैने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी और यह अद्भुत अहसास है .’’ उनके जिगरी दोस्त उस समय सीमा रेखा के पास खड़े थे. कोहली ने उनके बारे में कहा ,‘‘ एबीडी ने जो इस टीम के लिये किया, वह अद्भुत है . मैने उससे कहा कि यह जीत उतनी ही उसकी है , जितनी कि हमारी . मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ जश्न में शामिल हो . वह चार साल पहले रिटायर होने के बाद भी सबसे ज्यादा बार प्लेयर आफ द मैच रहा . यह बताता है कि लीग पर, टीम पर और मुझ पर उसका क्या प्रभाव है . वह पोडियम पर रहने का हकदार है .’’ यह भी पढ़ें : Virat Kohli Statement After Winning First IPL Title: जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है; विराट कोहली

कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने जब उनसे पूछा कि वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस खिताब को वह कहां रखते हैं, कोहली ने कहा ,‘‘ यह भी ऊपर है . मैने पिछले 18 साल में इस टीम को सब कुछ दिया . इस टीम के साथ ही रहा . मैं टीम के साथ रहा और टीम मेरे साथ . मैने हमेशा इस टीम के साथ जीतने का सपना उेखा था . मेरा दिल बेंगलुरू में है और आत्मा भी . मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा , बेंगलुरू के लिये ही खेलूंगा .’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें