Aryan Khan Arrested: फिल्मी हस्तियों ने शाहरुख और गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की

फिल्मकार जोया अख्तर, हास्य कलाकार जॉनी लीवर और अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने शुक्रवार को सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की, जिनके बेटे आर्यन खान मादक पदार्थों से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

शाहरुख खान और गौरी खान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 9 अक्टूबर : फिल्मकार जोया अख्तर, हास्य कलाकार जॉनी लीवर और अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने शुक्रवार को सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के साथ एकजुटता प्रकट की, जिनके बेटे आर्यन खान मादक पदार्थों से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को एक क्रूज पर चल रही पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन का भंडाफोड़ कर आर्यन को गिरफ्तार किया था. मुंबई की एक अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी, लिहाजा उन्हें जेल में रात गुजारनी होगी. इस खबर के आने के साथ ही प्रशंसकों का समूह बांद्रा में खान के निवास मन्नत के बाहर जमा हो गया. कई लोगों ने हाथों में बैनर थाम रखा था, जिसपर लिखा था, ''यह समय भी बीत जाएगा.'' उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस मामले में ताजा जानकारी मांगी.

शुक्रवार को गौरी खान का जन्मदिन भी था. अनेक प्रशंसकों और मित्रों को उम्मीद थी कि आर्यन को जमानत मिल जाएगी. एक ओर जहां मुख्यधारा की बॉलीवुड हस्तियां इस मामले पर खामोश रहीं, तो वहीं कई प्रशंसकों तथा मित्रों ने खान दंपत्ति के साथ एकजुटता प्रकट की. अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में गौरी खान को 51वें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक शेरनी और उसके बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक गौरी. हिम्मत बनाए रखिये. '' इससे पहले, फिल्मकार फराह खान ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान की इस मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए तारीफ की और उन्हें 51वें जन्मदिन की बधाई दी. फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती. माता-पिता की दुआ पहाड़ को भी हिला सकती है. एक मजबूत मां और महिला को जन्मदिन मुबारक.’’ अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस पूरे घटनाक्रम पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान, अन्य आरोपी ऑर्थर रोड जेल भेजे गए

टंडन ने किसी का नाम लिखे बिना ट्वीट किया, ‘‘ शर्मनाक राजनीति की जा रही है..... वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं. हृदयविदारक.’’ शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता-हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने भी ट्विटर के माध्यम से उनका समर्थन किया. उन्होंने 1998 की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की उनकी एक तस्वीर के साथ ताकत दिखाने वाला एक इमोजी पोस्ट किया. अभिनेता रितिक रोशन ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर आर्यन के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा था कि यह मुश्किल समय आर्यन को और मजबूत बनाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड