देश की खबरें | आर्यन खान ने अदालत से अपना पासपोर्ट वापस करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल के क्रूज़ ड्रग मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) से क्लीन चिट पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने बृहस्पतिवार को एक विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस किए जाने का आग्रह किया।

मुंबई, 30 जून पिछले साल के क्रूज़ ड्रग मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) से क्लीन चिट पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने बृहस्पतिवार को एक विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस किए जाने का आग्रह किया।

अदालत ने एनसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की।

आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोपपत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया।

एनसीबी ने ‘‘पर्याप्त सबूतों के अभाव’’ के कारण आर्यन खान और पांच अन्य को छोड़ दिया था।

आर्यन खान ने ज़मानत की शर्तों के तहत अदालत में अपना पासपोर्ट जमा किया था।

बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से विशेष अदालत में एक आवेदन दायर किया, जिसमें आरोप-पत्र का हवाला देते हुए पासपोर्ट वापस करने की मांग की गई, जिसमें उनका नाम नहीं है।

चौबीस वर्षीय आर्यन को एनसीबी ने पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट पर गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज़ पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

मुंबई उच्च न्यायाल द्वारा ज़मानत दिए जाने से पहले आर्यन खान ने 20 दिनों से अधिक समय जेल में बिताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड