Aryan Khan Drug Case: एनसीबी दल ने 12 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में वसूली के आरोपों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसईटी) ने अभी तक 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

आर्यन खान (Photo: Instagram)

मुंबई, 13 नवंबर : अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में वसूली के आरोपों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसईटी) ने अभी तक 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि दल जांच की गति और दिशा से संतुष्ट है. सिंह सतर्कता जांच की अगुवाई कर रहे हैं.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने 14-15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं...हम जांच जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम इसमें कुछ महत्वपूर्ण गवाहों के शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं.’’ एनसीबी दल ने गवाह प्रभाकर सैल और एनसीबी के मंडल निदेशक समीर वानखेड़े के बयान दर्ज किए हैं. सिंह ने कहा, ‘‘हम जांच पूरी करने के लिए कोई समय सीमा नहीं दे सकते क्योंकि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं. लोगों को जांच में शामिल होने दीजिए.’’ यह भी पढ़ें : Haryana: हरियाणा में सात IAS, 17 HCHअधिकारियों का तबादला

यह पूछने पर कि क्या एनसीबी दल आर्यन और शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा ददलानी के बयान दर्ज करेगा, इस पर सिंह ने कहा कि वह जांच के लिए महत्वपूर्ण सभी लोगों से बात करेंगे. मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि नगराले ने मामले में सहयोग का वादा किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं. हम कुछ और फुटेज का इंतजार कर रहे हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट