देश की खबरें | अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘अब, जेल से बेल वाले’ हो गए हैं, लिहाजा उच्चतम न्यायालय के जमानत आदेश के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘अब, जेल से बेल वाले’ हो गए हैं, लिहाजा उच्चतम न्यायालय के जमानत आदेश के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘जेल वाला सीएम अब बेल वाला हो गया है क्योंकि 10 लाख का मुचलका भरकर वह बाहर निकले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल को तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

ज्ञात हो कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केजरीवाल को आबकारी नीति 'घोटाले' से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी।

सुनवाई के दौरान अदालत की ओर से की गई कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर बैठे हैं और वह 10 लाख का मुचलका भरकर बाहर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह अभियुक्त हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। क्या दिल्ली को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए? यह वही ‘पापी’ आप (आम आदमी पार्टी) है, जिसके रग-रग में एक-एक बूंद में भ्रष्टाचार भरा है। मुख्यमंत्री बेल वाला, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बेल वाले, नेता संजय सिंह बेल वाले... यह कैसी पार्टी है भाई। कोई नैतिकता नहीं बची है?’’

भाटिया ने कहा कि ऐसा लगता है केजरीवाल कुर्सी पर ‘फेविकोल’ डालकर बैठे हैं और उन्होंने तय कर रखा है कि कुछ भी हो जाए पद नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जो फटकार (अदालत की) लगी है, जो सशर्त जमानत मिली है... हम मांग करते हैं कि ‘कट्टर बेईमान, पापी’ अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें । वरना जनता के पास बहुत ताकत है। आप देखिएगा, वह भी दिन आएगा जब वह इस्तीफा देंगे।’’

भाटिया ने कहा कि केजरीवाल पहले कहा करते थे कि अगर किसी पर आरोप भी लग जाए तो उसे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनसे नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। एक दिन भी अगर कोई मुख्यमंत्री जेल में हो तो वह बहुत है इस्तीफा देने के लिए।’’

पीठ ने अपने फैसले में कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी और जांच के उद्देश्य से किसी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कोई बाधा प्रतीत नहीं होती, जो पहले से ही किसी अन्य मामले में हिरासत में हो।

अदालत की ओर से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के लिए ‘पिंजरे का तोता’ वाली टिप्पणी के बारे पूछे जाने पर भाटिया ने कहा कि उसे कांग्रेस ने ऐसा बनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई आज बाज बन चुका है। भ्रष्टाचारियों को नोंच और काट रहा है। इसलिए भ्रष्टाचारियों को दर्द हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\