खेल की खबरें | अरविंद चिदंबरम शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम सोमवार को यहां शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के सैम शैंकलैंड के खिलाफ आसान ड्रॉ के साथ अपनी एकल बढ़त को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

शारजाह, 20 मई भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम सोमवार को यहां शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में अमेरिका के सैम शैंकलैंड के खिलाफ आसान ड्रॉ के साथ अपनी एकल बढ़त को बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

छह बाजियों में पांच अंकों के साथ चिदंबरम शतरंज की दुनिया में विशिष्ट माने जाने वाले 2700 रेटिंग अंक हासिल करने वाले शतरंज खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने से दो अंक दूर है।

दुनिया के सबसे मजबूत ओपन टूर्नामेंटों में शामिल इस प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगैसी ने रूस के दानिल युफा पर शानदार जीत दर्ज की।

ईरान के बर्दिया डेंशवर और अमीन ताबाताबेई, अमेरिका के हंस मोके नीमन और शैंकलैंड, सर्बिया के एलेक्सी सराना के साथ अर्जुन साढ़े चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के श्रेयस रॉयल ने अभिमन्यु पुराणिक को ड्रॉ पर रोककर ग्रैंड मास्टर नॉर्म की ओर एक और कदम बढ़ाया।

काले मोहरों से खेलते हुए चिदंबरम को शैंकलैंड के खिलाफ ज्यादा चुनौती नहीं मिली और उन्होंने अमेरिका के खिलाड़ी को जल्द ही ड्रॉ के लिए राजी कर लिया।

अर्जुन ने भी काले मोहरों से खेलते हुए युफा के खिलाफ दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 42 चाल के बाद रूस के खिलाड़ी को हार मानने पर मजबूर कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट