देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश: पहाड़ी से टकराया ट्रक, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास होलोंगी इलाके में एक ट्रक के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 11 फरवरी अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पास होलोंगी इलाके में एक ट्रक के पहाड़ी से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-415 पर हुई।

उन्होंने बताया कि 18 पहियों वाला ट्रेलर ट्रक खुदाई के भारी उपकरण ले जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ट्रक के चालक की पहचान असम के सिबसागर निवासी रिपम बोरा (30) और उसके सहयोगी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मेहदी हसन (24) के रूप में हुई है। दोनों ट्रक के केबिन के अंदर फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एसपी ने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए नाहरलगुन स्थित ‘टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज’ (टीआरआईएचएमएस) भेज दिया गया।

सिंह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में चिम्पू पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट