देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश : भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई जिलों से संपर्क टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में गत कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से कई जिलों से सड़क संपर्क टूट गया है।

ईटानगर, 19 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में गत कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से कई जिलों से सड़क संपर्क टूट गया है।

निचले सियांग जिला के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से जिले के सिजी में अकाजान-लिकाबाली-आलो सड़क बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि कई वाहन गत कई दिनों से फंसे हुए हैं।

निचले सियांग के डीसी मार्तो रिबा ने बताया कि ट्रांस अरुणाचल हाईवे (टीएएच) के उक्त हिस्से (पैकेज-I और II) का निर्माण करने वाली कंपनी एमएसवी इंटरनेशनल इंक ने सड़क को खोलने के लिए मशीनों और कर्मचारियों को लगाया है लेकिन भारी बारिश की वजह से काम में बाधा आ रही है क्योंकि अब भी भूस्खलन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़क पर से मलबा हटाने के बाद छोटे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी गई थी जिसकी वजह से भारी वाहन पिछले कुछ दिनों से महत्वपूर्ण सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं।

यह सड़क अरुणाचल प्रदेश के लेपा रादा, पश्चिमी सियांग, ऊपरी सियांग, सियांग, ऊपरी सुबानसिरी और शि योमी जिलों को जोड़ती है।

इस बीच, निचले सियांग जिले के प्रशासन ने शनिवार को अगले तीन दिन के लिए सड़क को यातायात के लिए बंद करने का आदेश दिया ताकि मरम्मत कार्य को पूरा किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड