देश की खबरें | अरुणाचल : मंत्री ने विभागों में वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों पर सख्ती से निपटने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओजिंग तसींग ने जोर देकर कहा कि वह वित्तीय अनियमित्ताओं को लेकर विवादों में घिरे इन दोनों विभागों में धन के दुरुपयोग की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इन दोनों विभागों को राज्य के सर्वश्रेष्ठ विभाग बनाएंगे।

ईटानगर, 20 जून अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओजिंग तसींग ने जोर देकर कहा कि वह वित्तीय अनियमित्ताओं को लेकर विवादों में घिरे इन दोनों विभागों में धन के दुरुपयोग की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इन दोनों विभागों को राज्य के सर्वश्रेष्ठ विभाग बनाएंगे।

पहली बार मंत्री बने तसींग ने दो विभागों की अहम जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आभार जताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि वह सबसे पहले विभागों में समस्याओं का पता लगाएंगे।

तसींग ने कहा, "मैं जल्द ही विभागों के सही और गलत फैसलों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाऊंगा और तय किए गए लक्ष्य को पाने के लिए काम करूंगा।"

ग्रामीण विकास विभाग लंबे अरसे से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (ग्रामीण) जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन में धन के गलत इस्तेमाल के आरोपों से घिरा रहा है।

हाल ही में पंचायती राज विभाग में 571 करोड़ रुपये की धनराशि की हेराफेरी के आरोप भी सामने आए थे। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दावा किया कि उसे सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के जरिए पता चला कि यह धनराशि कोरोना महामारी के दौरान पंचायत निकायों के लिए थी।

तसींग ने 'पीटीआई-' से कहा, "विभागों की व्यवस्था को दुरुस्त करना और उसका गौरव वापस लाना मेरे लिए अग्निपरीक्षा होगी। मैं पूरी ईमानदारी से मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए काम को पूरा करूंगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\