देश की खबरें | अरुणाचल की मंत्री ने पर्यटन, सांस्कृतिक परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्री के साथ की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलू पुल ने राज्य की संस्कृति, पर्यटन और कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

ईटानगर, 11 जुलाई अरुणाचल प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलू पुल ने राज्य की संस्कृति, पर्यटन और कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

पुल इस समय राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

मंत्री ने यहां के निकट जोटे में उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) के एक क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा जो स्वदेशी कला, संगीत और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

आधिकारिक बयान में पुल के हवाले से कहा गया, ‘‘ हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं। जोटे में प्रस्तावित केंद्र स्वदेशी कला, संगीत और परंपराओं के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्नत सांस्कृतिक परिसर युवाओं और कलाकारों को जुड़ने, प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने के लिए समावेशी स्थान प्रदान करेंगे।’’

पुल ने बाद में अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट