देश की खबरें | अरुणाचल: एनएससीएन (के) के आंग माई धड़े ने दो लोगों को किया अगवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) के आंग माई धड़े ने अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एक ग्राम प्रमुख और ग्राम प्रधान (गांव बूरा) को अगवा कर लिया।

ईटानगर, 30 नवंबर उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) के आंग माई धड़े ने अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एक ग्राम प्रमुख और ग्राम प्रधान (गांव बूरा) को अगवा कर लिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लोंगडिंग के पुलिस उपाधीक्षक बांगहांग तांगजांग ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे कम से कम 15 उग्रवादी चॉप गांव में आए और दो लोगों ग्राम प्रधान चोपखू गंगसा तथा गांव प्रमुख छिगसान वांघम को अगवा करके पड़ोसी देश म्यांमा की ओर ले गए।

तांगजांग ने बताया कि इन लोगों ने 50,000 रुपये की रंगदारी नहीं दी थी और इस कारण उग्रवादियों ने इन लोगों का अपहरण किया। ग्राम प्रधान आधिकारिक पद है वहीं ग्राम प्रमुख पारंपरिक पद है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और असम राइफल्स ने अपहृत व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।

इस महीने जिले में उग्रवादियों द्वारा अपहरण की यह दूसरी घटना है। एनएससीएन-केवाईए के उग्रवादियों ने 16 नवंबर को एक निजी निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों को अगवा किया था। इन दोनों को 28 नवंबर को मुक्त करा लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now