देश की खबरें | अरुणाचल: असम राइफल्स के कर्मी राज्यपाल के स्वर्ण व रजत पदक से सम्मानित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) के.टी. परनायक ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक अलंकरण समारोह में असम राइफल्स के कर्मियों को राज्यपाल के स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया।
ईटानगर, चार सितंबर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) के.टी. परनायक ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक अलंकरण समारोह में असम राइफल्स के कर्मियों को राज्यपाल के स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया।
राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 23 कर्मियों को असाधारण बहादुरी, कुशलता और संचालन तथा मानवीय मिशन में नेतृत्व के लिए इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल परनायक ने पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा की और कहा कि उनकी उपलब्धियां पेशेवर रुख और साहस के उच्चतम मानकों को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा, "आपने एक उच्च मानक स्थापित किया है और आपके कार्यों ने न केवल आपको बल्कि पूरे बल को गौरवान्वित किया है।"
राज्यपाल ने पूर्वोत्तर राज्यों के संवेदनशील क्षेत्रों में उग्रवाद से निपटने और अरुणाचल प्रदेश में म्यांमा सीमा की सुरक्षा में असम राइफल्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने राज्य का एक अभिन्न अंग बनने और स्थानीय आबादी द्वारा 'पूर्वोत्तर के मित्र' के रूप में पहचाने जाने के लिए बल की सराहना की।
असम राइफल्स की निरंतर उत्कृष्टता में भरोसा जताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह बल विभिन्न समुदायों के लिए आशा और स्थिरता की किरण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)