खेल की खबरें | अर्शदीप के तीन विकेट, प्रभसिमरन का अर्धशतक, पंजाब किंग्स जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की।

धर्मशाला, चार मई पंजाब किंग्स ने युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की बदौलत रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अहम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की।

पंजाब किंग्स सात जीत से 15 अंक लेकर तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 रन) से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं एलएसजी 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

छोटे कद के बल्लेबाज प्रभसिमरन की छह चौके और सात छक्के जड़ित 48 गेंद की पारी से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी का शीर्ष क्रम विफल रहा जिसमें अर्शदीप (16 रन देकर तीन विकेट) की भूमिका अहम रही जिन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट झटके। आयुष बदोनी (74 रन, 40 गेंद, पांच चौके, पांच छक्के) और अब्दुल समद (45 रन, 24 गेंद, दो चौके, चार छक्के) ने छठे विकेट के लिए 81 रन की भागीदारी निभाकर टीम को उबारने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

बदोनी ने अकेले दम पर मोर्चा संभाले रखा, लेकिन अंतिम ओवर में युजवेंद्र चहल (50 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर आउट हुए और उन्होंने सुनिश्चित किया कि टीम का नेट रन रेट ज्यादा प्रभावित नहीं हो।

पंजाब किंग्स को अर्शदीप ने शानदार शुरूआत कराई जिन्होंने तीसरे ही ओवर में मिचेल मार्श और ऐडन मारक्रम को आउट कर एलएसजी को दो झटके दे दिए।

मार्श खाता भी नहीं खोल सके और डीप स्क्वायर लेग पर वढेरा के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने मारक्रम (13 रन) को बोल्ड किया जिससे एलएसजी ने 16 रन पर दो विकेट खो दिए।

निकोलस पूरन (06) को भी अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया जो पगबाधा आउट हुए। इस तरह पावरप्ले में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान ऋषभ पंत (18 रन) ने 17 गेंद की पारी के दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन अजमतुल्लाह उमरजई (33 रन देकर दो विकेट) की धीमी गति की गुड लेंथ गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में पंत डीप प्वाइंट पर शशांक सिंह को कैच दे बैठे और इस दौरान उनका बल्ला भी छूट गया।

डेविड मिलर (11 रन) उमरजई का दूसरा विकेट रहे जिनका कैच भी शशांक ने ही लपका।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन आईपीएल में अपना दूसरा शतक बनाने से नौ रन से चूक गए जब दिग्वेश राठी की गेंद पर स्विच हिट लगाने की कोशिश ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया।

अंत में शशांक सिंह ने 15 गेंद में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की पारी में 16 छक्के जड़े थे जिसमें से 13 तेज गेंदबाजों पर लगे।

मयंक यादव पर आधा दर्जन छक्के जड़े जिन्होंने अपने चार ओवर में 60 रन लुटाए।

एलएसजी के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो दो विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव को एक विकेट मिला।

एलएसजी के बल्लेबाजों को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी।

एलएसजी ने अच्छी शुरूआत करते हुए प्रियांश आर्य (01) को पवेलियन भेज दिया जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह की आउटस्विंगर पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर मयंक यादव को आसान कैच दे बैठे।

प्रभसिमरन शुरू में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोस इंग्लिस का अच्छा साथ निभा रहे थे जिन्होंने मयंक यादव की गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगाई।

पर इंग्लिस के आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने कप्तान अय्यर के साथ मिलकर 7.5 ओवर में 78 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्हें आवेश खान के क्षेत्ररक्षण से काफी मदद मिली जो शायद आईपीएल के 18 साल के इतिहास में सबसे खराब क्षेत्ररक्षक माने जाएंगे।

प्रभसिमरन ने मध्य प्रदेश के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज को पर लगातार दो छक्के जड़े। आवेश खान ने चार ओवर में 57 रन दिए। पर उनके खराब क्षेत्ररक्षण के कारण टीम ने लगभग 15 रन पंजाब किंग्स को दे दिए।

वहीं राठी मौजूदा सत्र में पंजाब किंग्स के कप्तान का विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए।

लेकिन प्रभसिमरन ने जोश के साथ बल्लेबाजी जारी रखी और शतक से नौ रन से चूक गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस