खेल की खबरें | केंट पहुंचे अर्शदीप, इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला से पहले टेस्ट प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश में होंगे ।

लंदन, 10 जून भारत के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह केंट लौटकर खुश हैं जहां उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले वह पारंपरिक प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश में होंगे ।

26 वर्ष के अर्शदीप को भारतीय टीम में चुना गया है और उनकी नजरें पहला टेस्ट खेलने पर लगी होंगी । भारतीय टीम 13 जून से भारत ए के खिलाफ केंट में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी ।

सीमित ओवरों के प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप दो साल पहले केंट के लिये काउंटी चैम्पियनशिप खेल चुके हैं । उन्होंने इस साल आईपीएल में उपविजेता पंजाब किंग्स के लिये भी शानदार गेंदबाजी की ।

उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ आज के अभ्यास सत्र में मेरा लक्ष्य लय हासिल करना ही था । हम लगातार सफेद गेंद का प्रारूप खेल रहे थे तो अब लाल गेंद से खेलकर अच्छा लगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आगे हम और बेहतर होते जायेंगे और बल्लेबाजों के लिये गेंद को खेलना आसान नहीं होगा ।’’

अर्शदीप ने कहा ,‘‘ गेंदबाजी में मजा आया । हम अभ्यास के लिये खेल रहे थे लेकिन पूरी तरह से प्रतिस्पर्धी भाव के साथ । इससे और भी मजा आया । हमने पुख्ता रणनीति बनाकर उन्हें आउट करने की कोशिश की । साइ (सुदर्शन) पहली बार टीम से जुड़ा है और शानदार फॉर्म में भी है । हमने उसे आउट करने की काफी कोशिश की ।’’

अर्शदीप ने कहा कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करके अपने कौशल को निखारने की कोशिश करेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी मैं गेंद पकड़ता हूं तो मुझे लगता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ हूं । लेकिन सभी को पता है कि जब आपके गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह हैं तो तुलना जैसा शब्द तो हो ही नहीं सकता । फोकस इसी पर है कि हम अपने खेल में कैसे निखार लायें और एक दूसरे की , टीम की मदद कैसे करें ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी