देश की खबरें | अर्शदीप ने सटीक यॉर्कर डालने का किया अभ्यास, नेट सत्र में उमरान से बेहतर दिखे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले भारत के शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान उमरान मलिक ने देर तक गेंदबाजी की लेकिन इस दौरान उनके साथी गेंदबाज अर्शदीप ने अपने यॉर्कर कौशल से अधिक प्रभावित किया।

नयी दिल्ली, छह जून दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले भारत के शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान उमरान मलिक ने देर तक गेंदबाजी की लेकिन इस दौरान उनके साथी गेंदबाज अर्शदीप ने अपने यॉर्कर कौशल से अधिक प्रभावित किया।

इन दोनों युवा खिलाड़ियों को हालांकि भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान की मौजूदगी के कारण टीम में जगह मिलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

भारतीय टीम ने कोच राहुल द्रविड़ और पारस महाम्ब्रे की देखरेख में शाम के सत्र में जमकर पसीना बहाया।

इस सत्र के दौरान उमरान की तेज गेंदों पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करारे शॉट लगाये।  युवा अर्शदीप ने पहले शॉट गेंदें डाली लेकिन बाद में गेंदबाजी कोच महाम्ब्रे की देखरेख में अपने यॉर्कर को और सटीक करने का अभ्यास किया।

महाम्ब्रे ने बीच की विकेट के सामने क्रीज पर ग्लव्स और वाइड लाइन के सामने एक बोतल रख दी और अर्शदीप को अलग-अलग गेंदें पर इन दोनों को निशाना बनाना थ।

अर्शदीप गेंद डालने के बाद कोच से पूछ रहे थे , ‘ठीक है?’ जिस पर महाम्ब्रे ने उनसे गेंद की दिशा की जगह लंबाई पर ध्यान देने की सलाह दी।

गर्मी की परिस्थितियों में आम तौर पर तेज गेंदबाज ज्यादा देर तक अभ्यास नहीं करते है लेकिन अर्शदीप और उमरान से अधिक समय तक अभ्यास किया।

श्रृंखला में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई भुवनेश्वर करेंगे जिन्होंने मुश्किल से 15 मिनट की गेंदबाजी की। इस दौरान हर्षल पटेल , हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने टीम सत्र के दौरान विश्राम किया।

आमतौर पर मैच से पहले अधिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को टीम में मौका नहीं मिलता है।

 टीम में वापसी करने वाले 36 साल के दिनेश कार्तिक ने थ्रोडाउन विशेषज्ञों के साथ  ‘ लैप स्कूप’ और ‘रिवर्स स्कूप’ शॉट का अभ्यास किया। टीम के उपकप्तान पंत की मौजूदगी में हालांकि अंतिम एकादश में उन्हें मौका मिलना मुश्किल होगा।

डीडीसीए के मैदानकर्मियों ने कहा कि रात आठ बजे के बाद मैदान में ओस होगी लेकिन भारतीय टीम ने गीली गेंद से अभ्यास नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू