खेल की खबरें | आर्सनल, मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आर्सनल ने अलेक्सांद्र लकाजेटे के पेनल्टी पर किये गये गोल के अलावा ग्रैनिट हाक और बुकायो साका के गोल से तीन अंक हासिल किये। चेल्सी की तरफ से टैमी अब्राहम ने 85वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

आर्सनल ने अलेक्सांद्र लकाजेटे के पेनल्टी पर किये गये गोल के अलावा ग्रैनिट हाक और बुकायो साका के गोल से तीन अंक हासिल किये। चेल्सी की तरफ से टैमी अब्राहम ने 85वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इस जीत से आर्सनल के 17 अंक हो गये हैं और वह 14वें स्थान पर पहुंच गया है।

उधर मैनचेस्टर में मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकास्टल पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से इल्के गुंडगन और फेरान टोरेस ने गोल किये। सिटी के अब 14 मैचों में 26 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे लिवरपूल से पांच अंक पीछे है।

इस बीच शैफील्ड में एवर्टन ने अंतिम पायदान पर चल रहे शैफील्ड यूनाईटेड के खिलाफ गाइल्फी सिगर्डसन के गोल की मदद से 1-0 से जीत दर्ज की और अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। एवर्टन के 15 मैचों में 29 अंक हैं।

अंकतालिका में एवर्टन के बाद लीस्टर सिटी (15 मैचों में 28 अंक) और मैनचेस्टर यूनाईटेड (14 मैचों में 27 अंक) का नंबर आता है। इन दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।

एक अन्य मैच में एस्टन विल्ला ने दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद क्रिस्टल पैलेस को 3-0 से हराया। फुल्हम और साउथम्पटन का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका