देश की खबरें | अहंकार ने दिल्‍ली के शासकों को 'अंधा और बहरा' बना दिया : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्‍ता के अहंकार ने दिल्‍ली में बैठे शासकों को ‘अंधा और बहरा’ बना दिया है और उन्‍हें देश के लाखों किसानों की पीड़ा का भान नहीं है।

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्‍ता के अहंकार ने दिल्‍ली में बैठे शासकों को ‘अंधा और बहरा’ बना दिया है और उन्‍हें देश के लाखों किसानों की पीड़ा का भान नहीं है।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में टप्‍पल की किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आंदोलन के दौरान दो सौ से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई है लेकिन मोदी सरकार अभी भी अपने किसानों के साथ ऐसा व्‍यवहार कर रही है कि मानों वे देश की सीमाओं पर खड़े दुश्‍मन हों।

उन्‍होंने कहा, ‘‘सरकार इस बात से बेखबर है कि इन विनम्र किसानों के पास सत्‍ता की कुर्सी से अहंकारी शासकों को हटाने की शक्ति है।’’

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने किसान समुदाय से आग्रह किया कि वे इतिहास की घटनाओं को देखें और जानें कि कैसे ब्रिटिश संसद ने एक एकल कानून के जरिये ईस्‍ट इंडिया कंपनी को अंधाधुंध शक्तियां दी जिसने भारत की संपत्ति को अपने लाभ के लिए लूटा और आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को सशक्‍त बना रही है।

उन्‍होंने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के बाद अब सरकार किसानों और आम लोगों के घावों पर नमक रगड़ रही है। यादव ने चेतावनी दी कि सरकार किसानों को जितना अधिक अपमानित करेगी किसान उतना ही अधिक दृढ़सं‍कल्पित हो रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार यादव ने कहा है कि किसान आंदोलन को 100 दिन हो गए हैं और किसानों की घोषणा है कि यह ‘संघर्ष' तब तक जारी रहेगा जब तक तीन काले कृषि कानून वापस नहीं होते।

उन्‍होंने आरोप लगाया, ''देश की अर्थव्यवस्था की हालत पतली है। भाजपा के लोग खेती नहीं करते हैं और किसान का धान 900 से 1100 सौ रूपये में 'लूट' लिया गया।''

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कई रूप में जनता को दिख रहा है, पुलिस और तहसील के भ्रष्टाचार से जनमानस त्रस्त है। कोरोना काल से उपजे आर्थिक संकट की मार से जनता की कमर टूट गई है। डीजल-पेट्रोल के दाम बेलगाम है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों का बजट खराब कर दिया है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है।''

यादव ने कहा, ''भाजपा सरकार को यह जान लेना चाहिए कि किसानों का उत्पीड़न कर कोई सत्ता में नहीं टिक सकता। जनता परिवर्तन के लिए बस 2022 के विधानसभा चुनावों का इंतजार बेसब्री से कर रही है और सबकी निगाहें समाजवादी पार्टी पर लगी हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\