जरुरी जानकारी | टी-1 पर आगमन टर्मिनल का विस्तार कार्य पूरा, परिचालन के लिये तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) ने सोमवार को कहा कि उसने टी-1 पर आगमन टर्मिनल का विस्तार कार्य पूरा कर लिया है और यह अब परिचालन के लिये तैयार है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) ने सोमवार को कहा कि उसने टी-1 पर आगमन टर्मिनल का विस्तार कार्य पूरा कर लिया है और यह अब परिचालन के लिये तैयार है।

विस्तार योजना के तहत यह काम किया गया है। इसके पूरा होने के साथ हवाईअड्डे की कुल टर्मिनल क्षमता और हवाई यातायात (एयरसाइड) क्षमता बढ़कर 10 करोड़ और 14 करोड़ हो जाएगी।

फिलहाल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) टर्मिनल की क्षमता छह करोड़ और हवाई यातायात क्षमता 10 करोड़ है।

जीएमआर ग्रुप के उप-प्रबंध निदेशक आई प्रभाकर राव ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डायल ने टर्मिनल-1 पर आगमन टर्मिनल का विस्तार कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और यह परिचालन के लिए तैयार है... यह नया आगमन टर्मिनल दिल्ली हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान घरेलू आगमन परिचालन अब नवनिर्मित आगमन टर्मिनल पर चला जाएगा। इससे डायल मौजूदा आगमन टर्मिनल, टी1सी को गिराने की स्थिति में होगा।’’

राव ने कहा कि इमारत समय की मांग थी और इससे हवाईअड्डे की परिचालन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट