देश की खबरें | नियोक्ता के पांच लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के वजीराबाद इलाके में लूट की झूठी कहानी बनाकर नियोक्ता के पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में 34 वर्षीय युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में लूट की झूठी कहानी बनाकर नियोक्ता के पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में 34 वर्षीय युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक हैदरपुर का निवासी है और उसने अपने साथी असलम के साथ मिलकर उसके साथ लूट होने की झूठी शिकायत पुलिस को दी।

सोमवार को वजीराबाद पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली, जिसमें दीपक ने बताया कि वह अपने नियोक्ता राजीव बंसल के निर्देश पर पांच लाख रुपये एकत्र कर जा रहा था, इसी दौरान बुराड़ी फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उस पर मिर्च पाउउर फेंककर मोबाइल फोन और पांच लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि ना तो दीपक के कपड़ों पर और ना ही वारदात स्थल पर मिर्च पाउडर मिला।

उन्होंने कहा कि आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा था। बाद में पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वह अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता था जिसके लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी।

उपायुक्त ने बताया कि आरोपी दीपक और उसके साथी असलम को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और 4,92,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान