देश की खबरें | गिरफ्तार आतंकवादी के परिवार ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में पिछले साल तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए जहूर अहमद राथर के परिवार ने सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। राथर के परिवार के सदस्यों का दावा है कि 2006 में आत्मसमर्पण करने के बाद उसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

श्रीनगर, 15 फरवरी दक्षिण कश्मीर में पिछले साल तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और एक पुलिसकर्मी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए जहूर अहमद राथर के परिवार ने सोमवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। राथर के परिवार के सदस्यों का दावा है कि 2006 में आत्मसमर्पण करने के बाद उसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस ने कहा था कि राथर उर्फ साहिल एक प्रमुख आतंकवादी है जो ‘रिजिसटेंस फ्रंट (टीआरएफ)’ समूह से जुड़ा था। अनंतनाग पुलिस ने उसे शनिवार को जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में गिरफ्तार किया था।

राथर के परिवार के सदस्यों ने प्रेस एन्क्लेव में विरोध प्रदर्शन करते हुए दावा किया कि वह "निर्दोष" है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के एक मकान में रह रहा था जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

राथर की बहन मीना ने कहा कि उन्होंने उसके बारे में जानकारी के लिए अनंतनाग में पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मीना ने कहा कि कि राथर मेवे का कारोबार करता था और 2006 में आत्मसमर्पण करने के बाद उसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है। परिवार ने सरकार से अपील की कि वह उसके ठिकाने के बारे में बताए।

पुलिस ने कहा था कि दक्षिण कश्मीर का रहने वाला राथर पाकिस्तान से हथियारों की खेप लेने के लिए कथित रूप से सांबा गया था और उसे अनंतनाग और सांबा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड