देश की खबरें | दिल्ली में पूर्व प्रेमिका और बच्ची की हत्या का आरोपी उत्तराखंड में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मजनू का टीला में अपनी पूर्व प्रेमिका और छह महीने की बच्ची की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के मजनू का टीला में अपनी पूर्व प्रेमिका और छह महीने की बच्ची की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। उसे उत्तराखंड के हल्द्वानी से पकड़ा गया, जहां का वह मूल निवासी है।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को एक कमरे में खून से लथपथ पाया।

सूत्रों के अनुसार, तिमारपुर स्थित एक रेस्तरां में काम करने वाले निखिल और पीड़िता के रिश्ते के बारे में दोनों के परिवार वालों को पता था और वे दोनों की शादी कराने की योजना भी बना रहे थे।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया, "वे लगभग छह साल से रिश्ते में थे। महिला के बड़े भाई-बहनों की शादी के बाद उनके परिवार वाले उनकी शादी कराने की योजना बना रहे थे।"

सूत्र ने बताया कि निखिल ने पिछले साल से पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। सूत्र ने बताया कि, "पीड़िता हाल ही में उसके साथ रिश्ता खत्म करने के बाद अपनी दोस्त के घर रहने लगी थी।"

उसके चले जाने से क्रोधित होकर निखिल पूर्व प्रेमिका के दोस्त के घर गया, जहां वह रह रही थी और मंगलवार दोपहर को उसने महिला और बच्ची की हत्या कर दी।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि निखिल ने घर में आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर वह हल्दोनी में अपनी बहन के घर भाग गया।

सूत्र ने बताया, "आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को पानी से साफ किया और अपराध छिपाने के लिए उसे अपने साथ ले गया। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन भी अपराध स्थल पर छोड़ दिया ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।"

महिला के भाई ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि मामला कैसे बढ़ गया और खबर सुनते ही वे नैनीताल से तुरंत आ गए। उन्होंने कहा, "मेरी मां खबर सुनने के बाद से ही बेसुध हैं। हम पूरी तरह टूट चुके हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\