देश की खबरें | दिल्ली में कारोबारी से 95 लाख रुपये की ठगी करने वाला हरिद्वार से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक कारोबारी से जमीन घोटाले में 95 लाख रुपये की ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार में रह रहा था और खुद को समाजसेवी बताता था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली में एक कारोबारी से जमीन घोटाले में 95 लाख रुपये की ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार में रह रहा था और खुद को समाजसेवी बताता था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान धर्मेंद्र अग्रवाल (50) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र ने अपने परिवार और समुदाय से पूरी तरह नाता तोड़ लिया था और हरिद्वार के एक आश्रम में वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था। पकड़े जाने से बचने के लिए वह खुद को समाजसेवी व्यक्ति बताता था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘यह मामला नवंबर 2015 का है जब बालेश जैन ने आरोप लगाया था कि अग्रवाल ने उनसे गाजियाबाद के प्रताप विहार में एक आवासीय प्लॉट का मालिक होने का दावा कर उसे बेचने का प्रस्ताव दिया था।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच 1.05 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से जैन ने तीन चेकों के माध्यम से 95 लाख रुपये का भुगतान किया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, मई 2016 में प्रीत विहार स्थित एसडीएम अदालत में बिक्री के लिए एक समझौता किया गया था। यह सहमति हुई थी कि शेष 10 लाख रुपये का भुगतान प्लॉट का कब्जा सौंपते समय किया जाएगा और अन्य दस्तावेजों का निष्पादन दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए।

शिकायतकर्ता द्वारा लेनदेन पूरा करने के बार-बार प्रयास के बावजूद, अग्रवाल ने कथित तौर पर कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए उसमें देरी की।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ जुलाई 2022 में, शिकायतकर्ता ने बिक्री विलेख के निष्पादन की मांग करते हुए एक कानूनी नोटिस भेजा। जवाब में, अग्रवाल ने कथित तौर पर अतिरिक्त 40 लाख रुपये की मांग की और धमकियां दीं। इसके बाद 2023 में लक्ष्मी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।’’

जब अग्रवाल बार-बार नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुआ तो उसे 15 जुलाई 2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने 16 जुलाई को अग्रवाल को हरिद्वार के बैरागी शिविर में खोज निकाला। वह एक आश्रम में रहता था और खुद को समाज सेवा में लगा हुआ बताता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड