देश की खबरें | अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन करा कर शादी करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले में पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 31 दिसंबर गोरखपुर जिले में पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले नवंबर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था। सूत्रों के अनुसार उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में पाया गया कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने लड़की को बुधवार को सकुशल मुक्त करा लिया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले का आरोपी मंसूर (26) को भीटी रावत इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि आरोपी का कहना है कि आधार कार्ड में दी गई जन्म तिथि के हिसाब से वह लड़की बालिग है। वहीं, लड़की के पिता द्वारा पेश की गई हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।

सहजनवा थाने के निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल के अंकपत्र के हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक मंसूर के खिलाफ अपहरण और शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के खिलाफ बनाए गए नए कानून को भी लागू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी