देश की खबरें | राजस्थान के विधानसभा चुनाव में लगभग 69 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यहां बताया कि पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। उनका कहना था कि हालांकि अब भी अनेक जगह मतदाता मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े हैं , जिनके द्वारा वोट डाले जाने के बाद ही मत प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं उन सभी को वोट डालने की अनुमति होगी। उनके अनुसार लेकिन छह बजे के बाद किसी भी नए व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला तथा अभी मतदान चल रहा है । उन्होंने कहा कि इसमें अगर डाक मत पत्रों का प्रतिशत मिला लिया जाए तो मतदान प्रतिशत 69 प्रतिशत से अधिक हो जाता है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था। राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटों में करीब 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और सुबह 11 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि अपराह्न एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अपराह्न तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत एवं पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)