कोटा में फंसे करीब 500 छात्र 40 बसों में सवार होकर पहुंचे दिल्ली

लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे दिल्ली के करीब 500 छात्र 40 बसों में रविवार सुबह यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचे. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि छात्रों को चिकित्सा जांच के बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उनके घर भेजा जाएगा.

कोटा स्टूडेंट्स (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, तीन मई: लॉकडाउन के कारण राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में फंसे दिल्ली के करीब 500 छात्र 40 बसों में रविवार सुबह यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचे. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि छात्रों को चिकित्सा जांच के बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उनके घर भेजा जाएगा. कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) पर सहायता डेस्क बनाए गए हैं जहां छात्रों की चिकित्सा जांच और उन्हें डीटीसी की बसों से उनके घर पहुंचाने में मदद के लिए डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, परिवहन, नागरिक सुरक्षा तथा अन्य कर्मियों को तैनात किया गया है.

दिल्ली सरकार के छात्रों को वापस लाने के अभियान के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने कहा, ‘‘कोटा से कुल 480 छात्रों को लाया गया है. सभी छात्रों का स्वास्थ्य ठीक है.’’

यह भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा से छात्रों को लेकर विशेष ट्रेन झारखंड के हटिया पहुंची, फूलों से हुआ स्वागत

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र कोटा में फंस गए थे और उनके माता-पिता ने दिल्ली सरकार से उन्हें वापस लाने की अपील की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट